फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gaurav Harsh Trip was removed

गौरव हर्ष यात्रा निकाली गई

Tue, 19 Dec 2017 01:12 AM IST
भदोही अमर उजाला ब्यूरो
भदोही अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Harsh Trip was removed
कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
औराई विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में सोमवार को सरकार जनता के द्वार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान स्वच्छता अभियान में जागरूकता के लिए गौरव हर्ष यात्रा निकाली गई। जिसमें स्कूली बच्चों संग ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोष्ठी में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। गोष्ठी में पहुंचे डीएम विशाख जी ने कहा कि जरूरतमंदों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी विशाख जी ने दीप जलाकर किया। विशाख जी ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 45 दिनों का महा अभियान शुरू किया गया है। जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह के बाद जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने गोष्ठी के महत्व को समझाया। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग विभाग, कौशल विभाग, किसान पाठशाला, स्कूल चलो, अभियान, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा योजना, , स्वच्छ भारत मिशन, मत्स्य, स्वास्थ्य, बाल विकास सेवा पुष्टाहार, विकलांग कल्याण, समाज कल्याण समेत कई विभागों के स्टॉल का अफसरों ने अवलोेकन किया। इसके पूर्व विभिन्न स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने सरस्वती गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे लोगो ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में स्मार्ट क्लास कंप्यूटर के माध्यम से संचालित करने का शुभारंभ किया।

 इस अवसर पर उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा में दक्षता को बढ़ाने पर बल दिया। कहा आज के दौर में तकनीकी के जानकारी के बिना समय व समाज के साथ तालमेल क चल पाना संभव नहीं है। इस मौके पर अजीत आरएन सिंह, जवाहर लाल, आरके सिंह, पीएन श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, अमोद कुमार ओझा समेत कई विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed