{"_id":"620bfdcc435e1f390952de40","slug":"garbage-is-scattered-somewhere-in-the-city-and-dirty-water-is-flowing-on-some-roads-bhadohi-news-vns638800495","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कहीं बिखरा है कूड़ा तो कुछ सड़कों पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कहीं बिखरा है कूड़ा तो कुछ सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
इन दिनों सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं। नगर निकाय क्षेत्र के भी ज्यादातर लोग चुनाव ड्यूटी में लगे हुए हैं। ऐसे में नियमित सफाई के अभाव में विभिन्न नगर पंचायत क्षेत्रों में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से दुर्गंध निकलने लगा है, वहीं नालियों के अभाव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। लोग शिकायत भले कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान होने में ज्यादा समय लग रहा है।
ज्ञानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने बिखरे पड़े कूड़े सफाई व्यवस्था की कमियां उजागर कर रहे हैं। आस-पास के लोगों ने बताया कि घर-घर कूड़ा कलेक्शन तो हो रहा है, लेकिन कभी-कभी कर्मी नहीं आते हैं। ऐसे में लोग कूड़ा जहां-तहां फेंक देते हैं। गंदगी को बढ़ाने में जितने दोषी कर्मी है, उतने ही दोषी लोग भी हैं। यदि कूड़ा एकत्र करके रखें और कूड़ा उठान वाली गाड़ी में डालें तो गंदगी कम होगी। पटेल नगर से भदोही मुख्य मार्ग तक आने वाले रमेश बहादुर, किशनलाल, अमृतलाल ने बताया कि मुख्यालय का नगर होने के कारण दूरदराज क्षेत्र से आकर सरकारी, अर्ध सरकारी विभागों में कार्य करने वाले परिवार रहते हैं। नियमित सफाई के अभाव में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निकाय प्रशासन से कई नाली का निर्माण की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। भुड़की निवासी आयशा बेगम, जहिदन बेगम, राजबली ने बताया कि 10 वर्ष से मोहल्ले के मार्ग पर टूटे-फूटे पत्थर चौके, बिखरी गंदगी में ही छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। स्वच्छता मिशन के डीपीएम गौरव सोनकर का कहना है कि अगले महीने में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है। सभी निकायों में अभियान चलाकर साफ - सफाई व्यवस्था ठीक करायी जाएगी।
उधर, आजाद नगर वार्ड निवासी जतन गुप्ता, मकसूद, पप्पू, नसीम, रईस, सुनील, महेंद्र आदि ने कहा कि साफ-सफाई के लिए नगर प्रशासन ने काफी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की है। जो सफाई कार्य को महत्व न देकर वाहनों के साथ इधर-उधर घूम कर समय व्यतीत करते हैं। वार्ड में रहने वाले परिवार हर समय दुर्गंध का सामना कर गंतव्य को पहुंचते हैं। मस्जिद के पीछे खाली पड़ी जमीन पर कई टन कूड़ा डंप है। जिस पर किसी की नजर नहीं जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोरेलाल का कहना है कि एक-दो दिन में कूड़े को उठवाया जाएगा।