फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganges is 12 meters away from the danger mark in the district

Bhadohi News: जिले में खतरे के निशान से 12 मीटर दूर गंगा

Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganges is 12 meters away from the danger mark in the district
संवाद न्यूज एजेंसीज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश असर अब गंगा के जलस्तर पर देखने को मिलने लगा है। जिले में गंगा का जलस्तर से तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 69.900 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि जिले में गंगा के खतरे का निशान 81.2 मीटर है। इस हिसाब से देखा जाए तो अभी जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 12 मीटर दूर हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक रात आठ बजे तक सीतामढ़ी में गंगा का जलस्तर 68.840 मीटर और केन्हुई 69.800 मीटर दर्ज किया गया है। केन्हुई में जहां 0.04 सेमी प्रति घंटा वहीं सीतामढ़ी में 0.06 सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से गंगा में बाढ़ को लेकर पर्याप्त तैयारियों का दावा किया जा रहा है। जिसमें बाढ़ राहत बचाव के लिए 24 बाढ़ चौकियां, 05 गोताखोर, 100 छोटी नाव और 64 बड़ी नाव की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बाढ़ राहत बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने का निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ तटवर्ती गांवों लोग भी गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर चितिंत हो गए हैं और सुरक्षित ठिकानों की ओर से शरण लेने की तैयारी में जुट गए हैं। जिले में गंगा में बाढ़ से लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed