{"_id":"6a875523123533d2d70d02bc","slug":"gangas-water-level-reaches-76-meters-anxiety-rises-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-147490-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 76 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, बढ़ी धुकधुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 76 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, बढ़ी धुकधुकी
सीतामढ़ी में पक्की सीढ़ी पर बाढ़ के पानी मे स्नान करते लोग। संवाद
Link Copied
सीतामढ़ी। करीब 10 घंटे स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के बाद फिर से वृद्धि शुरू हो गई। शाम चार बजे तक जलस्तर 75.930 मीटर पर पहुंच गया है। सीतामढ़ी स्थित केंद्रीय जल आयोग के मीटर गेज पर जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ाव की ओर था। करीब एक सप्ताह तक बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह स्थिर हो गया। सभी को लगा कि अब जलस्तर कम होगा, लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर पानी बढ़ने ल गा। उफनाई गंगा में हवाओं के कारण तेज-तेज लहरें उठने लगी हैं। जलस्तर करीब 76 मीटर तक पहुंच गया है। चेतावनी बिंदु 80.200 मीटर से भले ही चार मीटर पानी नीचे है, लेकिन तटवर्ती गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। 78 मीटर के बाद कटान शुरू हो जाता है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सारी तैयारी पूरी है। सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।