फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga ghats first bath of faith today

गंगा घाटों पर आस्था का पहला स्नान आज

Mon, 05 Jan 2015 01:29 AM IST
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 05 Jan 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ganga ghats first bath of faith today
काशी-प्रयाग के मध्य सेमराधनाथ में आस्था के पहले स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को पहुंचने लगा। पौष पूर्णिमा पर सोमवार भोर से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। अधूरी तैयारियों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


माह पर्यंत तक चलने वाले कल्पवास मकर माघ मेला पिछले कई सालों से सेमराधनाथ में चल रहा है। प्रयाग न पहुंच पाने वाले श्रद्धालु सेमराधनाथ में डुबकी लगाकर दान पुण्य करते हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने पूजन आदि कर सेमराधनाथ धाम में कल्पवास मेले का शुभारंभ किया। माह भर में पड़ने वाले प्रमुख स्नान पर्व में पहला स्नान पौष पूर्णिमा पर सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वाहनों से श्रद्धालु सेमराध और प्रयाग के लिए रवाना हुए। सेमराध में लोग टेंट में पहुंचने लगे हैं। सोमवार को भोर में स्नान करने के बाद बाबा सेमराधनाथ का दर्शन कर दान पुण्य करेंगे।

पं. ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि एक माह तक चलने वाले कल्पवास स्नान कई युगों के बराबर होता है।  पिछले दिनों जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नगर पालिका की ओर से मेले में शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है।

कड़ाके की ठंड में अलाव के लिए लकड़ी नहीं पहुंची है। विद्युतीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।  लोक निर्माण विभाग की ओर से मात्र 70 चकर प्लेट आई है, इससे गंगा के तट तक मार्ग का निर्माण नहीं किया जा सका है। 
 
गुरुपद उत्तराधिकारी करूणाशंकर दास ने कहा कि कल्पवासियों के लिए अलाव और शौचालय, चकरप्लेट की सुविधा की अविलंब जरूरत है। दूसरे स्नान से लोगों की भीड़ बढ़ जाएगी।


इसके चलते स्नान पर्वों पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed