फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga Dussehra: Devotees take a dip of faith

गंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 20 Jun 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Devotees take a dip of faith
गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्थावानों ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। सीतामढ़ी और भोगांव घाट पर शाम को गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा दशहरा को लेकर रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, जहांगीराबाद, डेरवा भवानीपुर सहित अन्य घाटो पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। स्नान के बाद लोगों ने ध्यान और दान कर दर्शन पूजन किया। रामपुर गंगा घाट पर गंगा पूजन समिति की ओर से मां गंगा का विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया जबकि शाम को मंगलम सेवा समिति की ओर से दीपदान संग आरती पूजन की गई। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, गंगा दशहरा पर मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। अखिल भारतीय पारिजात जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से डीघ गंगा तट पर मां गंगा का पूजन कर गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने का संकल्प लिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष माताचरन तिवारी ने कहा कि हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का बहुत अधिक महत्व है। कहा कि जेष्ठ शुक्ल की दशमी तिथि को मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था। कहा कि गंगा दशहरा पर पतित पावनी के अमृत रूपी जल में स्नान करने के पश्चात मां गंगा की पूजन अर्चन और दान पुण्य करने से असीम कृपा प्राप्त होती है तथा हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस पुनीत अवसर गंगा के निर्मलीकरण के लिए संकल्प लिया गया। महर्षि वाल्मीकि आश्रम गंगा तट पर गंगा पूजन के पश्चात शाम की बेला में मां गंगा आरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी तरह धार्मिक स्थली सीतामढ़ी के पावन गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा कर दर्शन पूजन किया। बाबा धवासानाथ आश्रम गंगा तट पर मां गंगा पूजन हुआ। श्री सीता राम घाट पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा दर्शन और पूजन कर पुण्य लाभ लिया। इस मौके पर पंकज तिवारी, राम मिलन तिवारी,बालेश्वर तिवारी, श्यामधर दूबे, रमा तिवारी, मल्लू दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed