{"_id":"6ab0360a561a87c2910770a7","slug":"ganeshotsav-celebrations-in-full-swing-pandals-echoing-with-chants-hailing-the-son-of-gauri-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-148900-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गणेशोत्सव की धूम, गौरी नंदन के जयकारों से गूंज रहे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गणेशोत्सव की धूम, गौरी नंदन के जयकारों से गूंज रहे पंडाल
विज्ञापन
हरिहर नाथ मंदिर परिसर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा। स्रोत समिति
ज्ञानपुर। जिले भर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। गौरी नंदन के जयकारों से पूजा पंडाल गूंज रहे हैं। पंडालों में महिलाएं भजन-कीर्तन कर रही है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी भी दिन-रात चक्रमण करते रहते हैं।
ज्ञानपुर, गोपीगंज, खमरिया, भदोही आदि स्थानों पर कई भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ यह उत्सव अब पूरे शबाब पर है। पंडालों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। कहीं इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, तो कहीं महाराष्ट्र की तर्ज पर बड़े पंडाल बनाए गए हैं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। समितियों द्वारा प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। बच्चों में गणेश उत्सव को लेकर उत्साह है। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ वाले पंडालों खमरियां, भदोही में शाम को आरती के समय पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। आयोजकों ने बताया कि अनंत चतुर्दशी तक रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और उसके बाद धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
ज्ञानपुर के सिद्धपीठ बाबा श्री हरिहरनाथ धाम सेवा ट्रस्ट की तरफ से मंदिर परिसर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है। भगवान गणेश के दर्शन कर मंदिर आने वाले श्रद्धालु निहाल हो जा रहे हैं। महादेव के दर्शन के बाद श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करते हैं। मंदिर के पुजारी आशीष मिश्रा ने बताया कि यहां तीनों पहर महिलाएं भजन कर करती हैं। इसके अलावा मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी भजन-कीर्तन करते हैं। रविवार को श्लोक मिश्र, शब्द मिश्र, आयुष, अनिकेत, दिव्यांश, कार्तिक, अर्पित, सत्यम, उमेश पटेल आदि ने प्रभु की आराधना की। उधर, गोपीगंज नगर में चल रहे श्री गणेश पूजनोत्सव के दौरान रविवार को गणेश उत्सव मंडल सदर मोहाल दुर्गा मंदिर की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। मंडल के अध्यक्ष सूरज, प्रशांत जाधव, गणेश जाधव, उपाध्यक्ष सुभाष महाडिक, सतपाल जादव, विजय कौशल, शिवम पाटिल, कृष्णा निकम, वैभव निगम, सुभाष नारनवर, रमेश कौशल आदि मौजूद रहे।