{"_id":"6754474472612bea7301229b","slug":"gandhigiri-of-police-garlands-were-put-on-those-who-did-not-wear-helmets-traffic-in-charge-appealed-to-follo-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : पुलिस की गांधीगिरी, हेलमेट न लगाने वालों को पहनाई माला, यातायात प्रभारी ने की यातायात नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : पुलिस की गांधीगिरी, हेलमेट न लगाने वालों को पहनाई माला, यातायात प्रभारी ने की यातायात नियमों का पालन
Sat, 07 Dec 2024 06:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 07 Dec 2024 06:32 PM IST
सार
भदोही पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए हेलमेट लगाने का अभियान चलाया। इस दौरान इन्होंने बिना हेलमेट के सड़क पर चलने वालों को माला पहनाई गई और उन्हें गांधीवादी ढ़ंग से जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन
यातयात पुलिस की गांधीगिरी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर पुलिस ने शनिवार को गांधीगिरी का तरीका अपनाया। गोपीगंज के बड़ा चौराहा पर यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने लोगों को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को माला पहनाया और उन्हें आगे से नियमों का पालन करने की नसीहत दी। नवंबर माह में यातायात की टीम ने पूरे माह अभियान चलाकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। इसके बाद भी तमाम लोग ऐसे रहे, जो यातायात नियमों को लेकर लापरवाही बने हुए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस ने इन लोगों को समझाने के लिए गांधीगिरी का रास्ता अपनाया। शनिवार को टीम ने बड़ा चौराहा पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों का माला पहनाकर सम्मान किया। यातायात प्रभारी ने उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट लगाने की हिदायत दी। कहा कि जीवन अनमोल है। इसकी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के साथ हेलमेट लगाने के उपरांत ही बाइक लेकर घर से निकलें। मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, अनीश अख्तर समेत अन्य रहे।
विज्ञापन