फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Game of adulteration, samples of 22 out of 58 food items failed

Bhadohi News: मिलावट का खेल 58 खाद्य पदार्थों में 22 के नमूने फेल

Wed, 27 Nov 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Game of adulteration, samples of 22 out of 58 food items failed

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मोटी कमाई के चक्कर में आम आदमी की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। दुकानों में तमाम मिलावटी सामानों की बिक्री की जा रही है। रक्षाबंधन और विजयदशमी पर खाद्य विभाग की तरफ से भेजे गए 58 नमूनों में 22 फेल हो गए। यानी मानक में वह कसौटी पर खरे नहीं उतरे। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया।
खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम की तरफ से दुकानों की जांच की जाती है। दशहरा और रक्षाबंधन में खाद्य विभाग की टीम ने ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, भदोही, सुरियावां समेत अन्य बाजारों में खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए नमूने लिए। जिसमें मिठाई, खोआ, पनीर, दूध, गुलाब जामुन, दाल, रिफाइंड तेल एवं हल्दी समेत कुल 58 नमूने जांच के लिए भेजे गए। एक सप्ताह पूर्व उनकी जांच रिपोर्ट आई। रक्षाबंधन के समय 35 नमूनों में नौ जबकि विजयदशमी में 23 नमूनों में 13 फेल हो गए।
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त शशिशेखर ने बताया कि ऐसे व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। अभी एडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। बताया कि मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकथाम को विभागीय स्तर से अभियान चल रहा है। कहा कि दुकानदार मिलावटी और दूषित खाद्य एवं पेय पदार्थ की बिक्री कदापि न करें। ऐसा करते जो भी दुकानदार पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed