फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fttupur Korea went on the road for road building

फत्तूपुर रया मार्ग के निर्माण के लिए सड़क पर उतरे

Fri, 21 Aug 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 21 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fttupur Korea went on the road for road building
 उनका कहना था कि यह सड़क खराब होने से इस पर चलना मुश्किल हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस मार्ग की दुर्दशा के बारे में खूब जानते हैं लेकिन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जाम के दौरान नाराज ग्रामीणों ने विधायक जाहिद बेग का पोस्टर भी जलाया। लगभग एक घंटे तक जाम के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जाम लगाने वाले तितर बितर हो गए।
विज्ञापन


भदोही से दुर्गागंज मार्ग के निर्माण के बाद लोगों की उम्मीद थी कि अब फत्तूपुर - रयां के बीच सड़क का कायाकल्प हो जाएगा, लेकिन ऐसा न हो सका। लगभग पांच किमी लंबे इस मार्ग पर आधा दर्जन गांवों के लोगों का चलना होता है। बारिश में यही सड़क और खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अक्सर दुर्घटना होती रहती है। गुरुवार को इसी मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों युवक फत्तूपुर में भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर उतर आए और बांस बल्ली लगा कर चक्काजाम कर दिया।
जाम से भदोही-सुरियावां मांर्ग ठप हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सपा सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 गुस्साई भीड़ ने विधायक का पोस्टर को भी आग लगाकर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सपा सरकार में अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल अपना भला कर रहे हैं।

 उन्हें जनता समस्याओं से कोई लेनादेना नहीं है। जाम की सूचना पाकर शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव जब हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो जाम लगाने वाले इधर-उधर हो गए और थोड़ी ही देर में बांस बल्ली हटा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed