फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fruits distributed among patients in memory of Rajiv Gandhi

Bhadohi News: राजीव गांधी को याद कर मरीजों में बांटे फल

Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fruits distributed among patients in memory of Rajiv Gandhi
भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित करते कांग्रेसजन। स्रोत- कांग्रेस
भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। नगर के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेता थे। यह उनकी देन है कि आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और पंचायती राज की दिशा में अग्रणी है। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने भी संबोधित किया। काशीनाथ गौतम, सुरेश चंद्र मिश्रा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, सुरेश गौतम, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed