{"_id":"6152134a8ebc3e2bdd0d8642","slug":"front-opened-against-bhadohi-block-chief-husband-bhadohi-news-vns6140895108","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही ब्लॉक प्रमुख पति के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही ब्लॉक प्रमुख पति के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले भदोही ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रमुख पति प्रशांत सिंह चिट्टू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर उत्पीड़न से बचाने की मांग की। आरोप लगाया कि काम में पांच फीसदी कमीशन और फर्मों के फर्जी भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर उन्हें मारने की धमकी दी जा रही है। चेतावनी दी कि उत्पीड़न बंद न होने पर कार्य बहिष्कार करेंगे।
ज्ञानपुर के पटेल नगर स्थित सम्राट अशोक क्लब कार्यालय में सोमवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मराज यादव और महामंत्री रूपेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें भदोही ब्लॉक के करीब 70 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी पहुंचे। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद सीडीओ भानु प्रताप सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि प्रमुख पति प्रशांत सिंह चिट्टू जबरदस्ती दबाव बनाकर अपने चहेते फर्मों को ग्राम पंचायत से भुगतान कराना चाहते हैं। गांव में जो भी कार्य हो रहे हैं, उसमें पांच फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है। मना करने पर ग्राम पंचायत सचिवों को धमकाया जा रहा है। कर्मचारी परिषद ने मुख्य विकास अधिकारी से प्रमुख पति के खिलाफ की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो वह काम काज छोड़कर कार्यालय बंद कराएंगे। प्रमुख पति प्रशांत सिंह ने कहा कि उनकी कोई फर्म नहीं है। चुनाव से पूर्व प्रशासक बने सचिवों ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के नाम पर दो से ढाई करोड़ रुपये निकाल लिए। अभी तक पंचायत भवन न बनने पर उनसे पूछा जा रहा है तो वह आरोप लगा रहे हैं। कई ग्राम प्रधानों से पंचायत सचिव 30 से 50 फीसदी कमीशन मांग रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की कि पूरे मामले की जांच कराई जाए।