फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   From village to city, even after a year there is no drinking water

Bhadohi News: गांव से हुए शहर, एक साल बाद भी मयस्सर नहीं पेयजल

Thu, 27 Jun 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
From village to city, even after a year there is no drinking water
भदोही। नगर पालिका की सीमा में शामिल हुए 28 गांवों की 45 हजार आबादी को अब भी प्यास बुझाने के लिए माकूल इंतजाम नहीं हो सके हैं। शामिल गांवों में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए एक-एक सबमर्सिबल पंप लगाकर पाइपलाइन दौड़ाया गया था, लेकिन इनमें से कई चालू हाल में नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

भदोही नगर पालिका में सीमा विस्तार के बाद 28 गांवों को पालिका की सीमा में शामिल किया गया था। पालिका में शामिल 28 गांवों को मिलाकर कुल तीन नए वार्ड सृजित किये गए। इन गांवों को पालिका में शामिल एक साल से अधिक का समय हो गया। इसके बाद भी यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। पालिका प्रशासन की ओर से नए शामिल गांवों में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर एक-एक सबमर्सिबल लगाया गया था। इसकी मदद से पाइप लाइन बिछाकर लोगों के घरों तक पानी दौड़ाया गया, लेकिन अधिकतर आबादी अब भी शुद्ध पेयजल से वंचित है। अहमदपुर फुलवरिया के सभासद लोलारख ने बताया कि उनके वार्ड में जो क्षेत्र बढ़ा है, अब तक एक भी सबमर्सिबल पंप नहीं लगाया गया है। बताया कि पड़ोसी वार्ड रामरायपुर में एक पंप जो लगाया गया है। उसका कनेक्शन अब तक नहीं हो जाने से अब तक उसका लाभ किसी को नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार से रैमलपुर, चंवर, सेवापुर आदि में पंप लगे हैं। जाहिदपुर में तीन पंप लगे हैं, लेकिन कहीं नागरिक कनेक्शन नहीं ले रहे हैं और कहीं दूसरे कारणों से लोग लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इन 28 सबमर्सिबल पंपों और पाइपलाइन लगाने में दो करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। नगर पालिका का कहना है कि सबमर्सिबल पंप लगाने के बाद बहुत से मशीन इसलिए नहीं चल रहे हैं कि लोगों ने पेयजल कनेक्शन नहीं लिए हैं। इसके लिए कई बार सभासदों और संभ्रांत लोगों के माध्यम से प्रयास किया गया, लेकिन लोग आगे नहीं आए।
विज्ञापन



तीन वार्डों में बढ़ी 45 हजार की आबादी

भदोही ब्लाक के गंगापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर को नगर पालिका सीमा में शामिल करने से नगर पालिका की वार्ड संख्या 25 से बढ़ कर 28 हो गई। आबादी के लिहाज से देखें तो नगर क्षेत्र की आबादी 94620 से बढ़कर 140652 हो गई है और क्षेत्रफल आठ वर्ग किमी से बढ़ कर 39.56 वर्ग किमी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने क्षेत्र के साथ साथ बढ़े गावों में नागरिक सुविधाएं पेयजल, प्रकाश और सफाई व्यवस्था योजनाबद्ध ढंग से पहुंचाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार कमियों को दूर किया जा रहा है।
धर्मराज सिंह अधिशासी, ईओ नगर पालिका परिषद भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article