फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Freedom from rented buildings, 57 crore rupees to be spent to build housing for officers

Bhadohi News: किराये के भवन से मिलेगी मुक्ति, 57 करोड़ से अफसरों के लिए बनेगा आवास

Wed, 10 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Freedom from rented buildings, 57 crore rupees to be spent to build housing for officers
जिला मुख्यालय का मेन गेट। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में किराये और उधारी के भवनों में रहने वाले 60 अधिकारियों के लिए सरकारी आवास बनेगा। यह आवास तीन मंजिल का होगा। सरपतहां में एडीएम आवास के पास इसके लिए चार हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। डीएम शैलेष कुमार के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी। 48.70 करोड़ से टाइप-4 और आठ करोड़ 23 लाख से टाइप-5 स्तर के आवास का निर्माण होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण मिर्जापुर नामित है।
विज्ञापन

30 जून 1994 को वाराणसी से कटकर भदोही अलग जिला बना था। सरपतहां में कलेक्ट्रेट और कंसापुर में विकास भवन, घरांव में कृषि कार्यालय, ज्ञानपुर में पुलिस लाइन और सरपतहां में पुलिस कार्यालय बनाए गए। डीएम, एसपी, एडीएम समेत क्लास वन के अधिकारियों के लिए आवास भी बन गए, लेकिन क्लास टू के अधिकारियों को तीन दशक बाद भी आवास की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

क्लास टू के अधिकारी आज भी किराये और उधारी के मकान में रहते हैं। अधिकारियों को इसके लिए किराया भत्ता मिलता है, लेकिन किराये के मकान में अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती है। अब प्रशासन ने अधिकारियों के लिए सरकारी आवास बनवाने की पहल की है। करीब छह से सात महीने पहले टाइप-4 और टाइप-5 स्तर के आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसको अब स्वीकृति मिल गई। आवास निर्माण पर 57 करोड़ खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी रहते हैं किराये पर
जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला मस्त्य अधिकारी, डीपीआरओ, एआर सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीडीओ, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, पर्यटन अधिकारी समेत 60 अफसर शामिल हैं।

60 अधिकारियों के आवास के लिए सरपतहां में जमीन चिह्नित की गई है। करीब चार हजार वर्ग मीटर में टाइप-4 और टाइप-5 स्तर का आवास बनेगा। आवास निर्माण पर 57 करोड़ खर्च होगा। प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होागा। - शैलेष कुमार, डीएम भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed