फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Free ration not distributed among cord holders

कॉर्डधारकों में नहीं बंटा मुफ्त राशन

Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Free ration not distributed among cord holders
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कुछ कॉर्डधारकों ने नि:शुल्क योजना का लाभ नहीं मिलने पर डीएम से शिकायत की है। कॉर्डधारकों ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के दरवांसी निवासी शिकायतकर्ता निर्भय सिंह ने आरोप लगाया है कि जिले में 730 कोटे की दुकानों से लगभग सवा तीन लाख कॉर्डधारकों को नि:शुल्क और सशुल्क लाभ मिलता है। महामारी के कारण छह माह से हर महीने दो चरणों में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम गेहूं-चावल, प्रति कॉर्ड एक किलोग्राम चना, नमक, रिफाइंड तेल वितरित किया जा रहा है। मार्च के प्रथम चरण में 28 मार्च तक वितरण की तिथि निर्धारित गई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रत्येक कोटे की दुकान से लगभग 20-30 लाभार्थी योजना के लाभ वंचित रह गए हैं। कोटेदारों का कहना है कि खाद्य एवं रसद विभाग की तरफ से पांच फीसदी राशन और खाद्य सामान कम देने के कारण शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित नहीं हो रहा है। कोटेदार सुभाषनगर-कलापुर रामराज ने कहा कि कॉर्डधारक सुबह से ही दुकान पर डटे रहे। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक गोदाम पर आने वाले कोटेदारों को चालान रसीद के मुताबिक सामान का उठान दिया गया है। मार्च के दूसरे चरण में जिन कोटे की दुकानों पर सामान बचे हैं, उतना बैलेंस रहेगा और कम राशन पाने वाले कोटेदारों को पूर्ति कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed