फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fraud in the name of setting up a petrol pump, accused arrested

Bhadohi News: पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of setting up a petrol pump, accused arrested
पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 11 लाख 21 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सुरियावां थानाक्षेत्र के दानूपुर पूरबपट्टी निवासी ज्ञानेश्वर प्रसाद मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर सुरेंद्र सिंह राठौर ने धोखाधड़ी करके उससे 11 लाख 21 हजार रुपये ले लिया। पंप न मिलने पर जब रुपये की मांग करने लगे तो गाली देने लगा। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ जालसाजी, कुटरचना समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने वांछित आरोपी सुरेंद्र सिंह राठौर प्रभारी निदेशक आरएमटू पेट्रोलियम लिमिटेड स्टेफिन चौराहा, वैशाली नगर अजमेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे दानूपुर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed