फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four people going to Maha Kumbh injured in road accident

Bhadohi News: महाकुंभ जा रहे चार लोग सड़क दुर्घटना में घायल

Thu, 16 Jan 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Four people going to Maha Kumbh injured in road accident
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर के पास ऑटो और कार की टक्कर से महाकुंभ स्नान करने जा रहे ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राज कुमारी (52), परमा शंकर तिवारी (55), श्लोक तिवारी (11), साधना पांडेय (43) बृहस्पतिवार की शाम प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए निकले। बताया जा रहा है कि अभी वे थानीपुर के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच गोपीगंज की ओर से आ रही एक कार ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एबुलेंस की मदद से चारों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चारों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed