फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four month old innocent died in suspicious condition in bhadohi missing one eye

Bhadohi: चार माह के मासूम की संदिग्ध हाल में मौत, एक आंख गायब, न कोई कमरे में गया न कोई बाहर आया

Thu, 29 Dec 2022 10:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 10:22 PM IST
सार

भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी क्षेत्र के हरीपट्टी गांव में गुरुवार को एक हैरतंगेज मामला सामने आया। घर में सो रहे चार महीने के मासूम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसकी एक आंख निकली हुई थी। सबसे बड़ी बात है कि बच्चे की रोने तक की आवाज सुनाई नहीं दी। 

विज्ञापन
Four month old innocent died in suspicious condition in bhadohi missing one eye
भदोही के हरीपट्टी गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी क्षेत्र के हरीपट्टी गांव में गुरुवार को एक हैरतंगेज मामला सामने आया। घर में सो रहे चार महीने के मासूम की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मासूम की बायीं आंख निकली हुई थी। परिजनों के अनुसार जिस कमरे में वह सोया था। उसमें न कोई अंदर गया और न ही कोई बाहर आया।

विज्ञापन


हरीपट्टी गांव निवासी हंसराज गौड़ के चार माह पुत्र मानव को उसकी मां ने गुरुवार सुबह सात बजे घर में चारपाई पर सुलाया था। इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गई। लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद बच्चे को देखने को गई हंसराज की पत्नी कमरे के अंदर का दृश्य देख चीख पड़ी। चारपाई पर बच्चा मृत पड़ा था और उसकी बायीं आंख निकली हुई थी।

विज्ञापन

बच्चे की रोने तक की आवाज नहीं आई

महिला की चीख सुनकर कमरे में पहुंचे लोग भी अंदर पहुंचे और अवाक रह गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी तरफ बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई। यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि जिस कमरे में मानव सोया था। उसमें न कोई अंदर गया और न ही कोई बाहर आया। सबसे बड़ी बात है कि बच्चे की रोने तक की आवाज सुनाई नहीं दी। रहस्यमय परिस्थितियों में हुई बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed