फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four lane road from Ring Road to Sindhora will be handed over soon.

Bhadohi News: रिंग रोड से सिंधोरा तक फोर लेन सड़क की सौगात जल्द

Wed, 06 Sep 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four lane road from Ring Road to Sindhora will be handed over soon.
जौनपुर और गाजीपुर जिले को वाराणसी से जोड़ने वाले सिंधोरा-भोजूबीर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग को सिंधोरा से रिंग रोड तक फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए विधायक अजगरा टी राम ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रस्ताव सौंपा है। जल्द ही इसके लिए सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों को वाराणसी से जाेड़ने के लिए यहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिले के चारों ओर से रोड कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए भी पांच प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की इन परियोजनाओं में अब एक और परियोजना जुड़ रही है। इसमें रिंग रोड से लेकर सिंधोरा तक करीब 15 किलोमीटर तक मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक अजगरा के विधायक ने इस मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव दिया है। इसकी मंजूरी मिलते ही कागजी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

--
नई योजनाएं बसाने के लिए खुलेगा रास्ता
जिले में विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सर्वप्रथम रिंग रोड किनारे या फोरलेन सड़कों के किनारे स्थान तलाशे जा रहे हैं। रिंग रोड से सिंधाेरा तक फोरलेन होने के बाद इस मार्ग पर भी विकास परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। इस मार्ग के दोनों किनारे बसे क्षेत्रों का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जौनपुर और गाजीपुर से होगी अच्छी कनेक्टिविटी
भोजूबीर से रिंग रोड होते हुए सिंधोरा जाने वाला यह मार्ग पूर्वांचल के दो प्रमुख जिलों जौनपुर और गाजीपुर को जोड़ता है। इस मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट होते हुए जौनपुर और चौबेपुर होते हुए गाजीपुर के लिए लोग जाते हैं। मार्ग संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है जो फोरलेन होने से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed