{"_id":"5f25a3d58ebc3e145842fd85","slug":"four-lakh-accused-arrested-with-illegal-country-liquor-bhadohi-news-vns53920214","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख रुपए के अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख रुपए के अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
औराई। बांसदेवपुर गांव में शनिवार की शाम पुलिस की औचक छापेमारी में चार लाख की अवैध देसी शराब बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने श्यामसूरत पासी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर एक हजार खाली शीशियां और तीन ड्रम में भरे ओपी को कब्जे में लेकर पुलिस देर रात तक लिखापढ़ी में लगी रही।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 की पूर्वी सीमा स्थित औराई थानाक्षेत्र के पड़ोसी जनपद वाराणसी के साथ-साथ जौनपुर, मिर्जापुर से सटा होने के कारण बिना किसी लाइसेंस, कागजात के मादक पदार्थों का कारोबार बड़े पैमाने पर फलफूल रहा है। पूर्व के दिनों में भी कई ऐसे चेहरे पुलिस के हाथ लग चुके हैं। बावजूद इसके कारोबार में किसी तरह की कमी नहीं आई। जिले की उत्तरी सीमा से लगायत कपसेठी में कई वर्ष पहले जहरीली और मिलावटी शराब का सेवन करने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। कारोबार में संलिप्त लोगों की पहुंच ऊपर तक होने के कारण पुलिस भी चाहकर कुछ नहीं कर पाती। इन दिनों पश्चिमी सीमा लालानगर से होते पूर्वी सीमा महाराजगंज, बाबूसराय बाजार तक कारोबार का फैलाव पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई की। इस कारोबार में आबकारी और पुलिस विभाग के नुमाइंदों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता। थानाध्यक्ष रामजी यादव ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर बरामद 35 पेटी देशी शराब, ओपी और खाली शीशी को कब्जे में लिया गया है।