फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four killed by Corona, 96 found infected

कोरोना से चार की मौत, 96 मिले संक्रमित

Fri, 07 May 2021 07:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 96 found infected
ज्ञारपुर। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। दिन प्रतिदिन नए संक्रमित मरीज मिल रहे है। इस क्रम में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में 96 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि दो दिन की अपेक्षा शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या कम रही। वहीं चार संक्रमितों की की एलटू और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 6458 हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या 980 बना है। 173 लोग कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हुए अब ठीक होने वाले की संख्या 5376 पहुंच गई है। वहीं 100 से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना नए स्टेन में खतरनाक रूप लेकर पुन: लौटा है। इस संबंध में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मानें तो नए स्टोन में लौटा कोरोना संक्रमण फैलने के साथ-साथ जानलेवा साबित हो सकता है। कोरोना संक्रमण के बचाव का सिर्फ एक फार्मूला है दो गज दूरी और मास्क है जरूरी लेकिन इसका अनुपालन में लोग लापरवाही बरत रहे है जिससे कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रहा है। कोरोना संक्रमण की वृद्धि का आलम यह है कि प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि एल टू अस्पताल में इलाज के दौरान दो संक्रमित जबकि निजी कोविड अस्पताल में दो मरीजों की मौत हो गई। नए मिले संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करे सावधानी और नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed