फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four dengue victims found in one and a half month, 84 beds reserved at 25 centers

Bhadohi News: डेढ़ माह में मिले चार डेंगू पीड़ित, 25 केंद्रों पर 84 बेड आरक्षित

Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four dengue victims found in one and a half month, 84 beds reserved at 25 centers
ज्ञानपुर के जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को डेंगू का एक नया केस मिला। पिछले डेढ़ महीने में चार डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। डेंगू को लेकर सितंबर और अक्तूबर महीने संवेदनशील माने जाते हैं। सितंबर की शुरुआत होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिला अस्पताल सहित 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 84 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। अप्रैल से लेकर जिले में अब तक कुल छह डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरजनित बीमारियां फैलनी शुरू हो जाती हैं। इनकी रोकथाम के लिए पहले से ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है लेकिन फिर भी कई स्थानों पर मलेरिया, डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। अगस्त में जहां तीन मरीज मिले थे, वहीं पांच सितंबर को एक मरीज मिला। हालांकि इसकी जांच प्रयागराज में हुई है। मगर, डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और एमबीएस भदोही में 10-10 बेड, छह सीएचसी पर पांच-पांच बेड और 17 पीएचसी पर दो-दो बेड आरक्षित कर दिया है। बीते साल 2024 में डेंगू के 40 मरीज मिले थे। इस साल अब तक छह मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज जनपद में और तीन जिले से बाहर मिले हैं। भदोही और कसिदहां में एक-एक डेंगू पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर संचालकों को अलर्ट किया है। बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू का उपचार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article