फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four couples tied the knot

Bhadohi News: शादी के बंधन में बंधे चार जोड़े

Sat, 13 Apr 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Four couples tied the knot
गोपीगंज। मिर्जापुर मार्ग स्थित एक लॉन में शुक्रवार को साहू परिवार का नौवां सामूहिक विवाह और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां समाज के चार जोड़ों का विवाह कराया गया। अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए। समाज के लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। इसके बाद होली मिलन समारोह में एक दूसरे से गले मिलकर अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन


साहू परिवार के अध्यक्ष रोशन लाल साहू की अध्यक्षता में समारोह का शुभारंभ हुआ। चार जोड़े संदीप गुप्ता संग रानी बधौली निवासी मिर्जापुर, रितेश गुप्ता-अर्चना लक्षापट्टी मिर्जापुर, नरेश गुप्ता - अंजली संगमोहल मिर्जापुर और सोनू गुप्ता- मधु कालीदेवी गोपीगंज की शादी कराई गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और राजनीति दोनों ही रास्तों से आगे बढ़ने की जरुत है। समाज के समृद्धशील व्यक्तियों को असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। गोपीगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि गरीब परिवार की लड़की की शादी कराना पुण्य कार्य है। लोक गायक राजेश परदेशी ने गीतों से समा बांध दिया। इस मौके पर विजय साहू, शिवशंकर, लक्ष्मी नारायण, प्रदीप, काशी, सुभाष, नंदलाल, सतीश, सुरेश, हर्ष, अनिल, संजय, अमित, बनारसी, राम नारायण, गुलाब, हीरालाल, गोविद राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed