फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four arrested with stolen goods

चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार

Thu, 01 Jul 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with stolen goods
थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोर में सायर गांव से चार लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान गिरफ्तार अनिल वनवासी, विशाल सरोज, उमाशंकर, महेंद्र वनवासी निवासी सायर ने अदनपुर और सायर-उगापुर गांव में चोरी करना स्वीकार किया है। सीओ औराई अजय कुमार ने बताया कि सायर-उगापुर निवासी महेश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 29 जून की रात चोरों ने उनके गोदाम से बैटरी-इनवर्टर, फर्राटा पंखा, लेडिज साइकिल 16 मीटर केबल, नल की टोटी, पांच बोरियों में रखे परचून के सामान चोरी कर लिया हैं। सीओ ने बताया कि सामान की बरामदगी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एसपी रामबदन सिंह के निर्देश पर मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। सूचना पर भोर पांच बजे सायर गांव स्थित एक मड़हे से चारों चोरों को गिरफ्तार करते हुए निशानदेही पर सामान भी बरामद कर लिए गए। चोरों ने बताया कि सायर-उगापुर गांव में चोरी करने के बाद उसी रात अदनपुर निवासी संतोष कुमार मिश्रा के घर पर धावा बोलकर आभूषण, दो हजार रुपये पार किया था। एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। गिरफ्तार चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, वीरेंद्र यादव, मक्खन लाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत राय, इस्तेखार खां, शेराफुल हसन, अबरार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed