फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foundation stone laid for drain to be constructed at a cost of Rs 24.78 lakh in Hariav

Bhadohi News: हरियाव में 24.78 लाख से बनने वाले नाले का शिलान्यास

Fri, 03 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for drain to be constructed at a cost of Rs 24.78 lakh in Hariav
हरियांव में भूमिगत नाला का शिलान्यास करते अध्यक्ष प्रतिनिधि अतहर अंसारी। स्रोत- नगर पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदोही। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-11 हरियाव में 24.78 लाख रुपये से भूमिगत नाला बनेगा। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद डॉ. अतहर अंसारी ने शिलान्यास किया। यह नाला 510 मीटर लंबा होगा।
इससे जलभराव से मुक्ति मिलेगी। यह नंदलाल बिंद के मकान से शिवशंकर के मकान के पास पहले से बने नाले से जोड़ा जाएगा। नागरिकों का कहना है कि इससे जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिकों ने बताया कि उनके यहां लंबे समय से जलनिकासी की समस्या थी। बारिश में यह समस्या अत्यधिक गंभीर हो जाती थी लेकिन नाला बन जाने से पानी निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। उधर शिलान्यास करने के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भेदभाव रहित विकास कार्य का अपना संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के सभासद पति रामबहादुर बिंद ने बताया कि तीन माह में नाला तैयार होने के बाद वार्ड की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा।
उन्होंने नाले के लिए पालिकाध्यक्ष के प्रति नागरिकों की ओर से आभार जताया। जिसमें सभासद पति रामबहादुर बिंद, अमित कुमार, प्रमोद गौतम, राकेश गौतम, कामेश्वर बिंद, कमलेश गौतम, हरीलाल बिंद, सूर्यमणि बिंद, शिवशंकर बिंद, गोपाल प्रधान, धीरज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed