फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Found cheated in love, lover ate poison

प्यार में मिला धोखा, प्रेमी ने खा लिया जहर

Sat, 02 Nov 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Found cheated in love, lover ate poison
चौरी। तुमने मुझे धोखा देकर एक नए प्रेमी को अपना लिया। मुझे अब जीवन से मोह नहीं रहा। अब मरने जा रहा हूं। सुनने में तो यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन है बिल्कुल सही। चौरी क्षेत्र के एक गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। प्रेमिका से धोखा खाए एक प्रेमी ने कुछ ऐसा ही खत लिखकर जहर खा लिया। हालत चिंताजक होने पर उसे भदोही से वाराणसी रेफर किया गया। उक्त घटना शनिवार को क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

चौरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही युवती से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी कारणवश प्रेमिका उससे दूर रहने लगी। शुक्रवार को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे युवक के साथ टहलते देख लिया, जो उसे नागवार गुजरा। प्रेमी इससे इतना आहत हुआ कि शनिवार को विषैला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले उसे लेकर भदोही के एक निजी अस्पताल गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहर खाने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका का नाम एक खत भी लिखा है, जिसमें प्रेमिका को 15 हजार नकद और सोने की लॉकेट देने का भी जिक्र है। पत्र में लिखा है कि ‘तुमने मुझे धोखा देकर एक नए प्रेमी को अपना बना लिया और मुझे जहर खाने के लिए कह दिया। इसलिए अब तुम्हारे मन का ही करने जा रहा हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed