फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former SP MLA's son sent to jail for 14 days judicial custody

Bhadohi News: पूर्व सपा विधायक के बेटे को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA's son sent to jail for 14 days judicial custody
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके करीबियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा की आर्म्स एक्ट मामले दर्ज मुकदमे में सीजेएम सबिहा खातून की अदालत में पेशी हुई। जहां सीजेएम ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इसके पहले एके-47 मामले में विष्णु मिश्रा की एमपीएमएल सुबोध सिंह की अदालत में गवाही हुई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म समेत 80 से अधिक मुकदमे हैं। वे इन दिनों दुष्कर्म के मामले में आगरा की जेल में सजा काट रहे हैं। वहीं उनका बेटा विष्णु मिश्रा लखीमपुर खिरी जेल में बंद हैं। इधर पूर्व विधायक व उनके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय मिश्रा के 16 दिन के रिमांड के बाद अब विष्णु मिश्रा को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बृहस्पतिवार को एके-47 मामले में एमपीएमएल सुबोध सिंह की अदालत में विष्णु मिश्रा की गवाही हुई। वहीं आर्म्स एक्ट मामले में सीजेएम सबिहा खातून की अदालत में पेशी हुई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा की पेशी को देखते हुए न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed