{"_id":"679d1be6640c06d7ab06ed77","slug":"former-sp-mla-on-16-days-police-remand-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121883-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 16 दिन की पुलिस रिमांड पर पूर्व सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 16 दिन की पुलिस रिमांड पर पूर्व सपा विधायक
विज्ञापन
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायाधीश एमपी-एमएलए शाधना गिरी की अदालत ने उन्हें 16 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आर्म्स एक्ट मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने रिमांड मांगी थी।
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, लूट, डकैती समेत 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में आगरा की जेल में सजा काट रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बीते साल 23 अक्तूबर को पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे विष्णु मिश्रा पर आयुध अधिनियम के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोप था कि उनके नाम से स्वीकृत तीन शस्त्रों (दो रायफल व रिवाल्वर) के लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद भी शस्त्र व लाइसेंस बुक जमा नहीं की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में पूर्व विधायक व उनके बेटे की रिमांड की याचिका डाली थी। इस पर न्यायाधीश एमपी-एमएलए साधना गिरी की अदालत ने पूर्व विधायक के रिमांड को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोर्ट ने पूर्व विधायक को 16 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। बेटे विष्णु मिश्रा के रिमांड मामले पर सात फरवरी को सुनवाई होनी है। पूर्व विधायक 12 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे।