{"_id":"679cd27e299e8e68a80f8e53","slug":"former-mla-vijay-mishra-on-police-remand-in-bhadohi-about-80-cases-registered-against-him-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, मिली इतने दिनों की पुलिस रिमांड; दर्ज हैं 80 से अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, मिली इतने दिनों की पुलिस रिमांड; दर्ज हैं 80 से अधिक मामले
Fri, 31 Jan 2025 07:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:09 PM IST
सार
कोर्ट ने पूर्व विधायक को 16 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। वहीं, बेटे विष्णु मिश्रा के रिमांड मामले पर सात जनवरी को सुनवाई होनी है। पूर्व विधायक 12 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एमपीएमएल साधना गिरी की अदालत ने उन्हें 16 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट मामले में दर्ज मुकदमें मे पुलिस की ओर से रिमांड मांगी गई थी। जिसे स्वीकार करते कोर्ट ने पूर्व विधायक को न्यायिक रिमांड पर भेजा।
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म, लूट डकैती समेत 80 से अधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व विधायक इस समय दुष्कर्म के मामले में आगरा की जेल में सजा काट रहे हैं। दूसरी तरफ, उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
बीते साल 24 अक्तूबर को पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा पर आयुष अधिनियम के उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उनके नाम से स्वीकृत तीन शस्त्रों (दो राइफल व रिवाल्वर) के शस्त्र लाइसेंस निरस्ती किए जाने के बाद भी शस्त्र और लाइसेंस बुक जमा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पूर्व विधायक व उनके बेटे के रिमांड की याचिका डाली। जिस पर सुनवाई करते हुए एमपीएमएलए साधना गिरी की अदालत ने पूर्व विधायक के रिमांड को मंजूरी दी।
