फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra appeared in court

न्यायालय में पेश हुए पूर्व विधायक विजय मिश्र

Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra appeared in court
वाराणसी की एक गायिका से दुष्कर्म और रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के आरोप में आगरा जेल में निरुद्ध ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र बुधवार को न्यायालय में पेश हुए। यहां एडीजे तृतीय के न्यायालय में पेशी हुई। बुधवार को जिरह होनी थी, लेकिन पीड़िता ने मेडिकल लगा दिया और न्यायालय नहीं पहुंची। ऐसे में जिरह नहीं हो सकी। अगली तिथि 23 मई सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र विष्णु मिश्र, पौत्र विकास के खिलाफ वाराणसी की एक गायिका ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। गायिका का आरोप है कि एक गायकी के कार्यक्रम में बुलाने के बाद उसके साथ विजय मिश्र आदि ने दुष्कर्म किया। विजय मिश्र को मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में हैं। बुधवार को एडीजे तृतीय के न्यायालय में उनकी पेशी थी। इसके लिए आगरा से विजय मिश्र पहुंचे। अधिवक्ता के अनुसार बुधवार को जिरह होनी थी, लेकिन वादिनी के नहीं आने के कारण जिरह नहीं हुई। अब 23 मई को फिर पेशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed