फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA, nephew and son present in court under tight security

Bhadohi News: कड़ी सुरक्षा में पूर्व विधायक, भतीजा और पुत्र कोर्ट में पेश

Sat, 08 Jul 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Former MLA, nephew and son present in court under tight security
ज्ञानपुर। सामूहिक दुष्कर्म, गैंगस्टर के मामलों में शुक्रवार को सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र, भतीजे डीघ ब्लाॅक प्रमुख मनीष मिश्र और पुत्र विष्णु मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी एमएलए, अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध सिंह की अदालत में पेश किया गया। दुष्कर्म के मामले में एसटीएफ प्रभारी की जिरह पूरी हो गई। अन्य गवाहों को कोर्ट ने तलब किया है। गैंगस्टर मामले में विवेचक का बयान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वाराणसी की एक गायिका ने अक्तूबर 2020 में पूर्व विधायक विजय मिश्र, पुत्र विष्णु और नाती विकास मिश्र ज्योति के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विकास मिश्र जमानत पर है जबकि पूर्व विधायक और उसका पुत्र विष्णु जेल में बंद है। पूर्व विधायक को कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा जेल से लाया गया। इस मामले में एसटीएफ प्रभारी अमित श्रीवास्तव का बयान दर्ज किया गया। अधिवक्ता आनंद शुक्ला और अन्य गवाहों को तलब किया गया है। मामले की अगली तारीख 12 जुलाई तय की गई है। गैंगस्टर के मुकदमे में विवेचक हरिकेश सिंह का बयान दर्ज हुआ। सुनवाई की अगली तारीख 14 जुलाई तय की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed