फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA met DRM

डीआरएम से मिले पूर्व विधायक

Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Former MLA met DRM
भदोही। पूर्व सपा विधायक जाहिद ने बुधवार लखनऊ में उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी से मिल कर भदोही नगर के आनंद नगर गजिया के व्यापारियों की व्यथा सुनाते हुए रेलवे फाटक बंद होने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने उन्हें एक पत्रक भी दिया, जिसमें उन्होंने आरओबी बन जाने के बाद भी क्रासिंग से आवागमन का विकल्प देने की मांग की।
विज्ञापन

जाहिद बेग ने बताया कि आनंद नगर रेलवे फाटक शहर के मध्य में है। इसके दोनों ओर घनी आबादी के साथ बाजार बसा हुआ है। घनी आबादी होने से फाटक के दोनों ओर के लोगों और दुकानदारों का आना जाना होता रहता है। उन्होंने डीआरएम को बताया कि यदि आरओबी बनने के बाद रेलवे फाटक बंद किया जाता है तो लोगों का फाटक के इधर उधर आवागमन बाधित होगा जिससे उनका व्यापार भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में रेलवे फाटक को खुला रखना आवश्यक होगा ताकि लोगो की रोजी रोटी चलती रहे। पूर्व विधायक ने बताया कि डीआरएम ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुना। पत्रक लिया और आश्वासन दिया कि वे इस फाटक के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मंगाने के बाद इस पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed