फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former Defense Minister George Fernandez's birth anniversary

पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज की जयंती

Thu, 03 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Former Defense Minister George Fernandez's birth anniversary
हिंद मजदूर किसान पंचायत (हिमकिप) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीज की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने उन्हें कमजोरों, मजलूमों और मजदूरों का मसीहा बताया। मशाल टाकीज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हिमकिप के प्रदेश अध्यक्ष मो. हसनैन अंसारी ने उन्हें समाजवाद का असली प्रहरी बताया। कहा कि वे मजदूरों के जीवन उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। मजदूरों और मजलूमों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया। मजदूरों की भलाई के लिए आवश्यक है कि जार्ज फर्नांडीज के विचारों को अपनाते हुए उनके पद चिन्हों चलने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पूर्व रक्षा मंत्री ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया। उन्होंने भदोही के लिए कई काफी काम किए। रेलमंत्री रहते उन्हें भदोही को कई ट्रेनें दी। भदोही में उच्चीकृत डाकघर उन्हीं की ही देन है।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने हिमकिप के बैनर तले उनकी आवाज को हमेशा के लिए जिंदा रखने का संकल्प लिया। पंचायत का गठन उन्होंने जिस उद्देश्य से किया गया था उसे हम लोग पूरा करेंगे। सरताज अहमद, इरफान, छेदी गौरी, बबलू, नजरूल, मंगरू, असगर, वामिक, राजा, साजिद अहमद, मेराज, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed