फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former CM Akhilesh will address the teachers' convention

शिक्षक अधिवेशन को संबोधित करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश

Fri, 03 Sep 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Former CM Akhilesh will address the teachers' convention
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिक्षक दिवस पर रविवार को डीघ के इनारगांव में शिक्षक अधिवेशन को संबोधित करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन जुट गए हैं। पदाधिकारी हेलीपैड और पंडाल बनाने के कार्य का लगातार अवलोकन कर रहे हैं। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष एमलसी डॉ. मान सिंह यादव ने शुक्रवार को इनारगांव स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने यहां पर बन रहे हेलीपैड और पंडाल को समुचित ढंग से तैयार करने के बारे में जानकारी ली। एमएलसी ने कहा कि भदोही में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से शिक्षक यहां आ रहे हैं। व्यवस्था प्रभारी डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि पंडाल, मंच और हेलीपैड की तैयारी अंतिम चरण में है। मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ पांडाल बनाया जा रहा है। इस मौके पर विकास यादव, डॉ. एस पी पटेल, दान बहादुर मधुर, संजीव यादव, रावेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, कमला महतो, यशवंत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed