फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former Bahubali MLA Vijay Mishra sentenced to three years jail by bhadohi court in Arms Act case

Bhadohi: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्र को दो साल की जेल, आर्म्स एक्ट मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Mon, 17 Oct 2022 01:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Oct 2022 01:59 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Former Bahubali MLA Vijay Mishra sentenced to three years jail by bhadohi court in Arms Act case
विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानपुर के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को आर्म्स एक्ट के मुकदमे में सोमवार को दो साल जेल की सजा सुनाई गई। साल 2009 के आर्म्स एक्ट मामले में एसीजेएम साधना गिरी की कोर्ट ने सजा सुनाई। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र वर्तमान में आगरा जेल में निरुद्ध हैं। आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को भदोही कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन


चार बार विधायक रहे विजय मिश्र पर 70 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बसपा सरकार में उनके खिलाफ साल 2009 में पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद मुकदमे की सुनवाई लंबित हो गई। हालांकि 2020 में जेल जाने के बाद उनके नए और पुराने मामले में सुनवाई तेज हुई।
विज्ञापन


करीब 13 साल तक चली सुनवाई के बाद सोमवार को एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में दो साल कारावास की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश पांडेय और सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मुकदमे में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार रहे विधायक

विधायक विजय मिश्र तीन बार सपा और चौथी बार निषाद पार्टी से विधायक चुने गए। ज्ञानपुर विधानसभा एक ऐसी सीट थी जिस पर आजादी के बाद कोई दोबारा विधायक नहीं हुआ लेकिन विजय मिश्र इस सीट से चार बार विधायक हुए जिसे लेकर उन पर आरोप लगते रहे कि अपने बाहुबल से जीत दर्ज की।  2017 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिकट काट दिया था।

Former Bahubali MLA Vijay Mishra sentenced to three years jail by bhadohi court in Arms Act case
कोर्ट के बाहर पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

तब विजय मिश्र पार्टी से बगावत कर निषाद पार्टी से चुनाव लड़े और जीते। 18 अक्तूबर 2020 को बनारस की एक गायिका ने गोपीगंज थाने में विजय मिश्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। विधायक के ऊपर नए पुराने कुल 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। साल 2020 में पुलिस ने विजय मिश्र को तब गिरफ्तार कर लिया जब वो उज्जैन से महाकालेश्वर के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी से वो आगरा जेल में निरुद्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed