फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Forgot to give connection by putting a pole, the demonstration of the villagers

खंभा लगाकर भूल गए कनेक्शन देना, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Forgot to give connection by putting a pole, the demonstration of the villagers
जंगीगंज। डीघ विकास खंड के बैरी बीसा की दलित बस्ती तुलसीपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी बस्ती के लोग लालटेन युग में जीने को विवश हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण हृदय प्रसाद, चिंतामनी, होरीलाल, राम नारायण बालगोविंद देवराज संतोष कुमार राजेंद्र रामदेव, उषादेवी, सुगना, शांति देवी, गुड़िया आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 में सौभाग्य योजना के तहत बस्ती में तार, खंभा ट्रांसफार्मर खींच कर मीटर लगा दिया गया लेकिन ट्रांसफार्मर को मेन कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया। इस कारण सभी संसाधन होने के बाद भी बस्ती के लोग अंधेरे में जीने को विवश हैं। बारिश, गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र दिया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अविलंब बस्ती में आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो जिला मुख्यालय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed