आरक्षण के लिए पीस पार्टी ने किया एजिटेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का संविधान सामाजिक, शैक्षिक स्तर पर पिछड़ों के विकास के लिए मूल अधिकारों को प्रदान किया है। आबादी के अनुरूप सरकारी नौकरियों में शैक्षिक संस्थानों में भी आरक्षण की व्यवस्था की है, जिससे पिछड़ा समाज भी तरक्की करे और विकास में सहभागी बन सके। अन्य वक्ताओं ने कहा कि संविधान में मुसलमानों को भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लेकिन, उस पर अमल अब तक नहीं किया गया। 2007 में गठित सच्चर कमेटी ने भी देश के मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर बताया था। इस कमेटी ने मुसलमानों को आरक्षण देने की सिफारिश भी की थी। लेकिन अब तक किसी पार्टी की सरकार ने इसे लागू नहीं किया। इससे देश के मुसलमान आहत हैं। इस मौके पर अफजल अख्तर, रुस्तम अली, जावेद अहमद, खुर्शीद अली, अली अहमद, जुनेद अहमद, फुरकान, इम्तियाज, एजाज, अनश आदि थे।