फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Follow the rules while driving: DM

वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें : डीएम

Mon, 18 Jan 2021 05:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Follow the rules while driving: DM
ज्ञानपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर आज जन को जागरूक करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। इसके बाद जागरूकता वाहन को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और भदोही विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने और सुरक्षा बिंदुओं को नजरअंदाज कर वाहन चलाने के कारण हर साल लाखों नौजवान असमय मौत के मुंह में चले जाते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आने की जरूरत है। साथ ही हर व्यक्ति को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा का उपाय आप खुद हैं। इसलिए अनमोल जीवन को बचाने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। सभी को चाहिए कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा और ओवर स्पीड के कारण सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए जरूरत है कि हम सब स्वयं जागरूक हों और बच्चों पर नजर रखें। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने विस्तार से यातायात नियमों और उनका पालन न करने से होने वाली हानियों के बारे में बताया। इस मौके पर एआरटीओ अरुण कुमार, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीआईओएस अशोक कुमार चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed