फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fog and melting increased difficulties, people upset

कोहरा और गलन ने बढ़ाई मुश्किलें, लोग परेशान

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fog and melting increased difficulties, people upset
कोहरा, गलन और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से कुछ राहत अवश्य मिली। हालांकि शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। रात आठ बजे के बाद शहर में सन्नाटा छा गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड का सिलसिला अभी जारी रहेगा। बारिश के बाद अब ठंड का असर शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सुबह लोगों की आंखें खुली तो घना कोहरा छाया था। बर्फीली हवाओं के चलते गलन भी ज्यादा थी। सुबह शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों तक पर सन्नाटा रहा। सुबह 10 बजे तक बाजारों में चहल पहल नहीं रही। दुकानदार दुकान खोलकर अलाव के आसपास दिखे। दोपहर में धूप खिली लेकिन हवाओं के आगे पूरी तरह बेअसर रही। पछुआ हवाएं शरीर में चुभ रही थीं। पहाड़ों पर बर्फबारी से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शाम होते गलन बढ़ गई। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव की कोशिश करते रहे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया का कहना है कि कोहरा और गलन की स्थिति बरकरार रहेगी। 22 जनवरी से पुरवा हवा चलने की उम्मीद है। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed