फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Flower showers on the soldiers who are rooting

रुटमार्च कर रहे जवानों पर पुष्प वर्षा

Sun, 03 May 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Flower showers on the soldiers who are rooting
गोपीगंज नगर में कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियों पर लोगों ने की पुष्पवर्षा। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज/सुरियावां। जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने और लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए रविवार को भी पुलिसकर्मियों ने रूटमार्च किया। गोपीगंज नगर में पुलिस के जवानों पर नगरवासियों ने फूलों की वर्षा कर उत्साह बढ़ाया। जहां उत्साहित जवानों ने लोगों से घरों में रहकर लॉकडाउन का समर्थन करते कोरोना को मात देने में किसी तरह की कमी न छोड़ने पर बल दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण में कलूटपुर, परानापुर में मिले कोरोना पॉजिटिव को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। गोपीगंज नगर के पश्चिम महाल, अंजही महाल, गल्ला मंडी में जुलूस के रूप में रूटमार्च कर रहे जवानों पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, सभासद मोहित कुमार बाबू, महिलाओं, बच्चों ने भी फूल बरसाया। रूटमार्च में 112 नंबर, कोतवाली, चौकी, यातायात पुलिस के साथ सीओ कालू सिंह, कोतवाल, केके राय, चौकी प्रभारी डीएस ओझा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इसी तरह सुरियावां एसओ विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर स्लोगन भी बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed