{"_id":"5d3ca09a8ebc3e6cb20d07f2","slug":"flood-bhadohi-news-vns4751087176","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से भारी जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से भारी जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। लगातार बरसात सामान्य जनजीवन के लिए मुश्किलों का सबब बन चली है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से जिले में भारी नुकसान हुआ। बारिश से सड़कें लबालब हो गईं और कई कच्चे मकान गिर गए। ज्ञानपुर नगर में कई मकानों और दुकानों में पानी घुस गया। नगर के दुर्गागंज तिराहे से लेकर नगर पंचायत गली तक घुटने भर पानी लग जाने से आवागमन मुश्किलों भरा हो गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सावन में कांवर यात्रा के लिए सुरक्षित किए गए हाईवे का उत्तरी लेन औराई में बारिश के पानी में डूब गया। कांवरियों को जलभराव से होकर शिवधाम जाना पड़ा।
धान की खेती में जुटे किसानों के लिए भले ही बारिश अमृत बनकर गिर रही हो, लेकिन कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों के लिए बारिश दर्द लेकर आई है। उन्हें हर वक्त यह डर सताता रहता है कि पता नहीं कब कच्चा मकान जमींदोज हो जाए। ज्ञानपुर नगर से लगे भिदिउरा गांव में मनोरथ यादव का कच्चा मकान शनिवार को भरभरा कर गिर गया। इसी तरह दशरथपुर पलवार गांव में जगजीवन हलवाई का कच्चा मकान गिर गया। भुक्तभोगियों का कहना है कि मकान गिर जाने से उनका सिर छिपाने का ठिकाना छिन गया है। अब रहने के लिए कोई जगह नहीं है। जगजीवन हलवाई पूरे परिवार के साथ उसी मकान में रहते थे। संयोग ही था कि मकान गिरने की घटना में सभी बाल-बाल बच गए। लेकिन, परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।
दूसरी ओर बारिश से शनिवार को तमाम निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नगर से लेकर गांव तक सड़कों और गलियों में बारिश का पानी हिलोरे मारता रहा। ज्ञानपुर नगर में मुख्य तिराहे पर घंटों जलभराव रहा। स्वयं नगर पंचायत कार्यालय की गली में घुटने तक बारिश का पानी लगा रहा। तिराहे के आसपास की दुकानों और मकानों में पानी घुस गया। लोग बाल्टी लेकर पानी निकालते देखे गए। प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग के कांवरिया लेन पर शनिवार को भारी जलभराव हो गया। इससे शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा।