फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five stolen bikes recovered, three arrested

चोरी की पांच बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Five stolen bikes recovered, three arrested
भदोही। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शनिवार की शाम बाइक चोरों के गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तीनों के तार अंतर्जनपदीय गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार तीन में से दो भदोही कस्बे के और तीसरा ब्लॉक के ग्राम अमिलौरी का निवासी है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर पांच मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस ने उन्हें तब पकड़ा जब तीनों एक ही बाइक से मर्यादपट्टी एकमा तिराहे से शहर की ओर आ रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने कोतवाली में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार मो. वैस अंसारी और मोहम्मद अली दोनों भदोही शहर के नूरखापुर के हैं जबकि पल्लव मिश्रा बसावनपुर अमिलौरी का रहने वाला है। इसमें वैस के विरुद्ध में भदोही कोतवाली में पहले से ही चार मुकदमे जबकि मो.अली के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत हैं। पूछताछ में बताया कि वे बैंकों, हॉस्पिटल, कचहरी परिसर में खड़ी होने वाले बाइकों पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही बाइक गायब कर देते हैं। बाइकों को औने पौने दाम में बेच देते हैं। तीनों की निशानदेही पर 5 मोटर साइकिलें भी बरामद की गई हैं। तीनों का रविवार को चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed