फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five new corona infections found

कोरोना के पांच नए संक्रमित मिले

Sun, 21 Mar 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Five new corona infections found
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण का ग्राफ धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगा है। रविवार को पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2021 में पहली बार एक साथ पांच संक्रमित मिले। अब तक कुल 2243 संक्रमित मिल चुके हैं, हालांकि एक्टिव केस की संख्या नौ है। संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रेलवे स्टेशन संग अस्पतालों में जांच शुरू कर दी है। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस मार्च से अक्तूबर 2020 तक देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में हाहाकार मचा दिया था। जिले में भी अप्रैल से लेकर जुलाई-अगस्त तक प्रतिदिन 10 से लेकर 70-80 मरीज मिल रहे थे। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्सपो मार्ट समेत तीन अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए चालू करना पड़ा। 15 जनवरी 2021 के बाद से कोरोना की वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंट लाइन वर्कर, 45 साल से अधिक उम्र के बीमार और बुजुर्गों को लगनी शुरू हुई। वैसे तो संक्रमितों की संख्या नवंबर, दिसंबर 2020 और जनवरी, फरवरी संग मार्च के पहले पखवारे में कम ही रही लेकिन अब बढ़ने लगी है। महानगरों में बढ़ते ग्राफ को देखते हुए लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को भदोही के काजीपुर में वृद्ध और अधेड़, मूंसी गांव में युवक, पूरेदरियावं में युवक और एक व्यक्ति वाराणसी का संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर जांच का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में एंटीजेन कीट और आरटीपीसीआर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed