फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five members of vehicle thief and liquor smuggling gang arrested

वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Five members of vehicle thief and liquor smuggling gang arrested
भदोही। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शनिवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर और अवैध शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उनके पास से चार पहिया वाहन और बाइक समेत अवैध असलहे और अवैध देशी शराब भी बरामद किया गया है। पुलिस अभी मामले में और छानबीन कर रही है। रविवार को दोपहर कोतवाली में प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन ने कहा कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार की रात क्राइम ब्रांच भदोही कोतवाली पुलिस टीम ने चौरी रोड अभयनपुर मैदान के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में शातिर रामचंद्र मौर्य निवासी कोल्हुआपांडेपुर, सुरियांवा, रेहान उर्फ मुन्ना निवासी कुलमनपुर गोपीगंज, शकील उर्फ बच्ची निवासी सराय जगदीश गोपीगंज, बृजेश सिंह निवासी गिर्दकोट थाना हंडिया जिला प्रयागराज व जयसिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी गड़ौरा दुर्गागंज हैं। इनमें से एक अभियुक्त शिवपूजन विश्वकर्मा निवासी औराई मौके से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी के ऊपर भदोही, वाराणसी व प्रयागराज जिले के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। रामचंद्र पर 43, रेहान पर 35, शकील पर 5, बृजेश पर 15, जयसिंह पर 8 मुकदमे हैं। रामचंद्र तो गैंगेस्टर में भी वांछित है। बकौल सीओ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि भदोही, प्रयागराज और वाराणसी उनका कार्यक्षेत्र है। चोरी भी करते हैं और माल सस्ते दर पर निकाल देते हैं। जो पैसा मिलता है आपस में बांट लेते हैं। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल वीपी सिंह, प्रमोद सिंह यादव, वीरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र सिंह, स्वॉट प्रभारी विनोद दुबे, कांस्टेबल तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, सर्वेश राय, दीपक यादव, सुनील कन्नौजिया व नीरज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed