फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five lakh stolen in mobile shop by cutting lock

ताला काटकर मोबाइल की दुकान में पांच लाख की चोरी

Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Five lakh stolen in mobile shop by cutting lock
गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित मोबाइल की दुकान का ताला काटकर शनिवार की रात चोर कीमती मोबाइल उठा ले गए। पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर हुई घटना से महकमे में खलबली मच गई। रविवार को क्राइम ब्रांच संग डाग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के पश्चिम मोहाल निवासी सनी जायसवाल की ज्ञानपुर रोड के नगर पालिका कटरे में मोबाइल फोन की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह उनके मामा धन्ना जायसवाल दुकान खोलने गए तो शटर का ताला कटा मिला। दुकान खोलकर अंदर गए तो कीमती मोबाइल गायब थे। उन्होंने बताया कि कई कंपनियों के कीमती मोबाइल चोर उठा ले गए हैं। दस लाख रुपये मूल्य से अधिक मूल्य के मोबाइल चोर उठा ले गए हैं। पुलिस के अनुसार पांच लाख रुपये मूल्य तक की मोबाइल फोन चोरी गए हैं। कोतवाली और चौकी के समीप हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौके पर क्राइम ब्रांच और डाग स्क्वॉड भी जांच के लिए पहुंची। डाग स्क्वॉड बार-बार नगरपालिका के पीछे गली की तरफ जा रहे थे। चोर प्रतिष्ठान के अंदर लगे सीसी कैमरे को भी उठा ले गए। कोतवाल अभिनव वर्मा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरी करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, चोरी की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में व्यापारी दुकान पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि जांच चल रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed