फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five deaths in seven hours on the highway

हाईवे पर सात घंटे में पांच मौतें

Sat, 06 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 06 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 Five deaths in seven hours on the highway
जीटी रोड पर औराई में ट्रकों की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक पुलिस कस्टडी में थाने में खड़ा।
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग की एक लेन कांवरियों के लिए सुरक्षित हो जाने से दूसरी लेन में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की सुबह तक राजमार्ग के औराई क्षेत्र में हुईं तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। औराई में एक कालीन कंपनी के सामने ट्रक की दूसरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक से माल उतार रहे दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घोसिया में बुआ जी के इनारा के पास ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। कोठरा में हुई एक अन्य घटना में टवेरा कार से बचने के चक्कर में आटो के पलट जाने से छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार औराई चौराहे से पांच सौ मीटर वाराणसी की तरफ एक कालीन कंपनी के सामने बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे कानपुर से माल लेकर आए ट्रक से सामान उतारा जा रहा था। कानपुर के घाटमपुर मखाना निवासी दो सगे भाई वीरेंद्र (35) और बृजेश (30) ट्रक को खाली कर रहे थे। उसी समय वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रहे ट्रक ने खाली हो रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक इलाहाबाद के सेमरी निवासी देवीदीन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। औराई पुलिस ने तीनों को औराई सीएचसी ले गई,  जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार घोसिया नगर निवासी मोहम्मद शमीम (35) शुक्रवार को सुबह नौ बजे स्कूटी से कंसापुर जा रहे थे। वहां उनके परिवार वाले रहते हैं। शुक्रवार को उसकी बहन तबस्सुम की विदाई  थी। साथ में नगर निवासी गुलाम सरवर (50) भी थे। वह पौधा खरीदने के लिए ज्ञानपुर जा रहे  थे। जयरामपुर गांव के सामने बुआ जी  के इनारा के पास दोनों जीटी रोड की दक्षिणी लेन पर इलाहाबाद से वाराणसी जा रहे ट्रेलर की  चपेट में आ गए। इससे शमीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलाम सरवर की मौत सीएचसी गोपीगंज में उपचार के दौरान हुई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर ट्रेलर के खड़े हो जाने से सड़क पर कुछ देर के 
विज्ञापन
विज्ञापन



लिए जाम लग गया। स्कूटी पर सवार दोनों लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। महराजगंज संवाददाता के अनुसार कोठरा में जीटी रोड पर महाराजगंज से औराई की तरफ जा रहे एक आटो को टवेरा कार ने ओवरटेक किया और मिर्जापुर की तरफ मुड़ने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे आटो पलट गया। हादसे में राहुल अग्रहरि, हीरालाल, लालती देवी, भरत दुबे समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed