फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five crores will be developed in Abholi, three crores in Aurai

Bhadohi News: अभोली में पांच, औराई में तीन करोड़ से होंगे विकास

Mon, 18 Dec 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five crores will be developed in Abholi, three crores in Aurai
दुर्गागंज/अभोली। अभोली ब्लॉक में पांच करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। रविवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सदस्यों ने मुहर लगाई। ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने साल 2023 में हुए कार्य का एजेंडा प्रस्तुत किया, जबकि 2024 में होने वाले काम की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद ने क्षेत्र पंचायत निधि से डेढ़ करोड़ के कार्य का लोकार्पण किया। बैठक में पेयजल योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और आयुष्मान भारत योजना के तहत होने वाले कार्य का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। सांसद ने कहा कि प्रमुख ने विकास का प्रयास किया। उन्होंने बीडीओ मिर्जा इरफान वेग से ब्लॉक की चहारदीवारी के लिए प्रस्ताव देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जितनी जल्दी प्रस्ताव देंगे, उतनी तेजी से हम ब्लॉक की बाउंड्री बनवाएंगे। एसडीओ बिजली राजेश जायसवाल ने कहा कि सुरियावां में पांच एकड़ जमीन की तलाश है। जमीन मिलने पर उपकेंद्र स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश शर्मा, पुष्प किरण बिंद, राकेश बिंद, बृजलाल, राकेश कुमार, रामदास बिंद आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, औराई ब्लाॅक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विकास कार्यों को लेकर तीन करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें सोलर लाइट, इंटरलाॅकिंग, सड़क किनारे व सिंचाई नाली का निर्माण व अन्य कार्य शामिल हैं। प्रमुख ब्रजमोहन मिश्र विकास ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कहा कि वह जिस क्षेत्र में आते हैं। किसी गांव में ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मार्ग मरम्मत आदि समस्या है तो वह भी सदन में उठा सकते हैं। ब्लाॅक ग्राम पंचायतों में भी कार्य कराएगा। सदस्यों ने कहा कि औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाॅक कर्मचारियों के पूर्व में बने आवास जर्जर हैं। उनकी मरम्मत की जाए और कर्मचारियों को रहने के लिए आवास दिए जाएं ताकि किसी कार्य पर चर्चा के लिए कर्मचारी उन्हें कार्यालय के बाद आवासों में उपलब्ध मिलें। प्रमुख के अनुमोदन पर खंड विकास अधिकारी ने सीएचसी के आठ कमरों की मरम्मत को अपने प्रस्ताव में शामिल किया। उन्होंने कहा कि पंचायती व्यवस्था में यह सबसे छोटा सदन है। इसमें सदस्य अपने क्षेत्र के विकास की खुलकर मांग कर सकते हैं। सबसे छोटे सदन से ही लोग सांसद विधायक और सीएम तक बने हैं। इस मौके पर एडीओ पंचायत रमेश चंद दुबे, प्रभारी सीडीपीओ रीता कुमारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed