{"_id":"6005c7978ebc3e30b7778926","slug":"five-child-scientists-selected-for-state-level-competition-bhadohi-news-vns569728163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच बाल वैज्ञानिक चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच बाल वैज्ञानिक चयनित
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में छात्रों के प्रोजेक्ट देखते शिक्षक।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान
कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें 15 स्कूलों के 55 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रोजेक्ट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान के नए-नए सिद्धांतों पर आधारित प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का अवलोकन कर निर्णायक मंडल ने फैसला किया। इसमें पांच बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू हुए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर वर्ग में 15 स्कूलों के 55 छात्र-छात्राओं ने अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। किसी ने जल संरक्षण तो किसी ने पर्यावरण प्रदूषण पर प्रोजेक्ट बनाया। आकर्षक ढंग से बने प्रोजेक्ट का निर्णायक मंडल में शामिल काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर जय सिंह, अभिमन्यु यादव, रणजीत सिंह ने लिखित और मौखिक मूल्यांकन किया। इसमें दयावंती पुंज मॉडल स्कूल के शिखर सिंह, हिमांशु सिंह का प्रोजेक्ट प्रथम, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही की राधिका अग्रवाल, अस्मिधा यादव को द्वितीय, नंदिनी बरनवाल, अविका बरनवाल को तृतीय, राजकीय हाईस्कूल लालानगर के तारिक और अंशु पाल को चतुर्थ और राजकीय हाईस्कूल बभनौटी के हर्ष यादव और सत्यम दूबे के प्रोजेक्ट को पांचवां स्थान मिला।
पांचों बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्यस्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक जाकिर हुसैन ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखकर सामने आती है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर अजीत सिंह यादव, चंद्रभान, खुशबू सिंह, रणजीत सिंह आदि रहे।