फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five cattle recovered, five smugglers arrested

Bhadohi News: पांच गोवंश बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 23 Nov 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five cattle recovered, five smugglers arrested
जिले में गो तस्करी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार की रात औराई पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से पांच गोवंशों को बरामद किया। पांच तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस टीमें अलर्ट मोड में हैं। कोठरा ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर एक पेट्रोल पंप के पास पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग पिकपअ से क्रूरता से भरे पांच गोवंशों को बरामद किया।
विज्ञापन

तस्कर गोवंशों को वध के लिए बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने गो तस्कर सूबेदार यादव, धर्मराज यादव, रविकांत मिश्रा, मनीष तिवारी और आनंद तिवारी निवासी लक्षागृह हंडिया प्रयागराज को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ पशू क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्रनाथ यादव, दुलारे लाल, सूरज सोनकर, विवेक यादव, राम दुलार यादव, बलिराज, प्रमोद तिवारी, रामबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed