फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five brothers of a family passed TET together,

Bhadohi News: एक परिवार के पांच भाइयों ने एक साथ पास की टीईटी,

Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Five brothers of a family passed TET together,
क्षेत्र के बेमौरी गांव में एक ही परिवार के पांच भाइयों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 उत्तीर्ण की है। इनमें चचेरे भाई भी शामिल हैं। परिणाम जारी होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और रिश्तेदार व ग्रामीण बधाई देने घर पहुंचने लगे। गांव निवासी रामसागर पांडेय के पुत्र महेंद्र, जितेंद्र और रोहित तथा रामसागर के चचेरे भाई मनीष पांडेय के पुत्र संदीप और राजेश ने उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा में सफलता हासिल की है। ईडब्ल्यूएस वर्ग में 150 अंकों की परीक्षा में पांचों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

आयोग की ओर से जारी नॉर्मलाइज्ड स्कोर में रोहित कुमार पांडेय ने 120.99 अंक हासिल कर परिवार में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। जितेंद्र को 113.89, महेंद्र को 106.69, संदीप को 97.94 और राजेश को 92.43 अंक मिले। एक साथ पांच भाइयों की सफलता से गांव में भी उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर सफल अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पांचों की सफलता ने परिवार में शिक्षा और मेहनत की मजबूत परंपरा की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed